Maharajganj Times

दर्दनाक :- खिलौना समझ मासूम ने मुंह में डाल लिया बल्ब का होल्डर, शरीर में करंट उतरने से हुई मौत

Maharajganj
Friday, 08 Mar, 2024
0
1254

 

महराजगंज टाइम्स ब्यूरो:- भिटौली थाना क्षेत्र के धर्मपुर चौराहा निवासी एक मासूम की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। घर वाले उसे जिला अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पोस्टमार्टम के लिए शव को अस्पताल के मर्चरी में रखवा दिया।  धर्मपुर चौराहा निवासी मनोज जायसवाल के मकान में दुकान है। शुक्रवार की शाम उनका पांच वर्षीय पुत्र अंकुर जायसवाल घर में खेल रहा था। मकान से दुकान में लगाया गया होल्डर लेकर खेलने लगा। अंकुर ने होल्डर को मुंह में डाल लिया। उसी दौरान होल्डर में करंट आ गया। करंट की चपेट में आने से अंकुर जमीन पर गिरकर बेहोश हो गया। इसे देख घरवाले चिल्लाने लगे। आनन-फानन में उसे जिला अस्पताल की इमरजेंसी ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अस्पताल कर्मचारियों ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मर्चरी में रखवा दिया गया। घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। सूचना पर एसडीएम सदर रमेश चंद, सीओ आभा सिंह और भिटौली थानाध्यक्ष पंकज गुप्ता धर्मपुर मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी लेकर परिजनों को ढांढस बंधाया।

<